ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देवभूमि उत्तराखंड का अनुभव अद्भुत: कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा

विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम में नीम करौली बाबा जी का लिया आशीर्वाद, CM धामी व पुलिस की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में गुरुवार को सुप्रसिद्ध गायक Vishal Mishra पहुंचे, जहां उन्होंने Neem Karoli Baba के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कैंची धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए उत्तराखंड सरकार और पुलिस की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।
Kainchi Dham पहुंचने पर गायक विशाल मिश्रा ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल के इस पवित्र धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि Pushkar Singh Dhami के कुशल नेतृत्व और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते Uttarakhand Police श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। यहां तैनात पुलिस कर्मियों का अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार सराहनीय है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलता है।
इस दौरान विशाल मिश्रा ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियां गाकर माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।
गायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और यहां के लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। कैंची धाम का आध्यात्मिक वातावरण मन को गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में सदियों पुराना जल स्रोत 4 साल से सूखा, समाजसेवी ने उठाए सवाल; पुनर्जीवन की मांग तेज

You missed

error: Content is protected !!