ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिल्ली। एमएसपी  समेत अपनी कई मांगों को लेकर आज आंदोलनकारी किसान दिल्ली कूच करेंगे. इसको लेकर राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं. टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रेलवे और मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अपनी कई मांगों को लेकर किसान लंबे समय से पंजाब-हरियाणा से लगे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हैं।

बता दें कि किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने तीन मार्च को देश भर के किसानों से बुधवार को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ के सुयालगाड़ में रंगों की बौछार, ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई पारंपरिक होली

You missed

error: Content is protected !!