ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 पुलिस कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी का युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम तेज

CM के ड्रग्स फ्री देवभूमि के सपने को साकार करते एसएसपी की टीम को मिली बड़ी सफलता

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, “ड्रग्स माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेलबाबा क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

इसी अभियान के तहत एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी और हल्द्वानी पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है।

25 मार्च 2026 को बेलबाबा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60.90 लाख रुपये आंकी गई है। 

गिरफ्तार महिला की पहचान

कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में कोतवाली हल्द्वानी और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पूरी टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि“जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों की अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।”

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की DIBER लैब को लेकर सांसद अजय भट्ट की पहल: रक्षा मंत्री से मुलाकात कर उठाया पुनर्स्थापन का मुद्दा
error: Content is protected !!