ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने सहित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

हल्द्वानी। प्रदेशभर में 1 अप्रैल से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में 6 अप्रैल से जारी शांतिपूर्ण धरना सोमवार को उग्र प्रदर्शन में बदल गया, जब बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं सड़कों पर उतर आईं।

अपनी लंबित मांगों को लेकर महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग वर्तमान मानदेय 9300 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये करने की है। इसके साथ ही वे अन्य सुविधाओं और स्थायी रोजगार की भी मांग उठा रही हैं।

प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता एसडीएम कोर्ट पहुंचीं और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

इधर, आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस और यूकेडी जैसे दलों ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरकर इस मुद्दे को और हवा दे दी है, जिससे आने वाले दिनों में आंदोलन के और तेज होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें :  चुनाव ड्यूटी पर जा रहे उत्तराखंड के जवान की स्टेशन पर अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका
error: Content is protected !!