ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

AC ब्लास्ट के बाद घर के अंदर लगी आग, पत्नी समेत रिटायर्ड बैंक मैनेजर की दम घुटने से मौत

जयपुर। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से धुआं फैल गया जिससे दम घुटने से बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

सहायक पुलिस उपायुक्त (आदर्शनगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया कि हादसे में प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे।

तभी एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई तथा खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण धुआं कमरे में फैल गया और उनका दम घुट गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि दंपति का बेटा विदेश में है जिसके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  डबल मर्डर केस: सहजीवन साथी और उसकी 9 साल की बेटी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!