नैनीताल चिड़ियाघर के वन दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। जिला मुख्यालय स्थित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान यानी नैनीताल चिड़ियाघर में वन दारोगा के पद पर कार्यरत राजेंद्र जोशी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
राजेंद्र जोशी चिड़ियाघर में ही बने सरकारी आवास में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। उनका बेटा रुद्रपुर में फार्मेसी की और बेटी नगर के ही एक विद्यालय पढ़ाई कर रही है।
चिड़ियाघर में वह वन्य जीवों के लिये बनने वाले भोजन के किचन की जिम्मेदारी संभालते थे और सुबह साढ़े नौ बजे किचन में खाद्य सामग्री देकर आये।
बताया जा रहा है कि जब वह नहाने के लिये जा रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। इस पर उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृत्यु का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। राजेंद्र जोशी 2009 में वन रक्षक और 2020 में वन दारोगा बने थे और चिड़ियाघर में ही रहते हैं।





