ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासनहल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्साहल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचाननैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नहल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खबर शेयर करे -

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुचे अपने गृहक्षेत्र रानीखेत। कांग्रेस कार्यकर्ताओ से की मुलाकात।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत  

रानीखेत। अपने गृहक्षेत्र रानीखेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्व.गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय जाकर निरीक्षण कर मरीजों का हाल-चाल पूछा और चिकित्सकों से मरीजों को बेहतर इलाज देने को कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां राजदीप होटल में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप और उसके बाद बेरहमी से हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

इससे पूरे विश्व में हमारी छवि एक ऐसे समाज के रूप में हुई है, जो अपने ही परिवार, बच्चो और महिलाओं का सम्मान नहीं करता।

हम कितनी ही बड़ी बातें करें, पर अगर हमारे देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो वे सारी बातें खोखली हैं। इस कांड ने देश में बेटियों की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है।

उन्होंने जोर देकर कहा है कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें हैवानियत करने वालों को अदालत से तत्काल सजा दिलाने को लेकर गंभीर नहीं होंगी, तब तक आए दिन देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की बर्बर घटनाएं सामने आती रहेंगी। 

वही उत्तराखण्ड मे हुए उपचुनाव के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ उपचुनाव में जीत लोगों के कांग्रेस के प्रति पुनर्विश्वास की जीत थी।

मैं एक बार पहले भी केदारनाथ का दौरा कर चुका हूं, और मुझे पूरा विश्वास है कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पाण्डे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकिता पंत, कमलेश बोरा, अगस्त लाल साह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, विश्व विजय माहरा, विनीत चौरसिया, पंकज गुर्रानी, हेमंत रौतेला, सोनू सिद्दीकी, चरन जसवाल, वसीम अहमद सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्य ठप होने पर भड़का जनआक्रोश, विधायक सुमित हृदयेश व पार्षद रवि जोशी ने दिया धरना

You missed

error: Content is protected !!