ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के कड़े ऐक्शन से अपराधी सलाखों के पीछे 

अंतरराज्यीय जेबकतरों के दुस्साहस का नैनीताल पुलिस ने किया भंडाफोड़

हल्द्वानी। शहर में लोगों की जेब से पर्स उड़ाने वाले चार अन्तर्राज्यीय पाकेटमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते दिवस शहर के आदर्शनगर तल्ली बमौरी निवासी मुकेश कुमार सक्सेना की जेब पर पॉकेट मार ने कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के पास हाथ साफ कर दिया।

वहीं पुलिस ने तुरंत जांच करते हुए एफटीआई बाईपास के पास से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन चोरों के पास से पुलिस को चोरी किए गए पर्स में रखी 8000 की रकम सहित आधार कार्ड पैन कार्ड बरामद हुआ।

पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि पूर्व में मेरठ मुज्जफरनगर के आस- पास बसों में व भीड-भाड़ वाले स्थानों पर पॉकेटमारी की घटनाओं को अन्जाम देते आए हैं।

लेकिन वहां जब पुलिस को इनके कारनामों का पता चल गया तो इन्होंने उत्तराखंड को अपना नया धंधे का अड्डा बना लिया। इन्होंने बताया कि ये घटना को अंजाम देने से पहले रुद्रपुर आदि क्षेत्र में रुकते हैं और फिर वहां से पहाड़ को आने वाली बसों में यात्री बनकर अलग- अलग सीटों पर बैठ जाते हैं।

इसके बाद बस में किसी यात्री को चिन्हित कर लेते हैं जैसे वह यात्री बस से उतरने लगता है तो चारों अभियुक्त उसके आगे पीछे खड़े होकर उसको उलझा देते हैं।

इस दौरान गिरोह का मुखिया अरशद पुत्र जमील अहमद यात्री की जेब से पर्स पार कर लेता है।
उसके बाद इन पैसों को आपस में बांट लेते हैं और गिरोह के आने जाने के खर्चा अरशद द्वारा ही उठाया जाता है।

इन लोगों ने कबूला कि अक्सर लोग जेब काटे जाने की शिकायत पुलिस में नहीं करते इसी वजह से इन लोगों के बारे में पुलिस को पता नहीं चलता और इनका काम आसान हो जाता है।

आपको बता दें कि इनमें से तीन आरोपी अरशद पुत्र जमील ,शकील पुत्र रहीस और अरशद पुत्र बाबू मेरठ के रहने वाले हैं जबकि फैजल पुत्र मुन्ना मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- अरशद पुत्र जमील अहमद निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अटौडा रोड थाना मवाना मेरठ उ0प्र0
2- फैजल अहमद पुत्र मुन्ना निवासी साउथ खालापार निकट मदीना मस्जिद दरोगा कोठी थाना खालापार मुजफ्फरनगर उ0प्र0
3-अरशद पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह अटौडा रोड थाना मवाना मेरठ उ0प्र
4- शकील पुत्र रहीस अहमद निवासी मुम जोताज नगर गुलईस्ता गार्डन गली नं05 थाना लीसाड़ी गेट जिला  मेरठ उ0प्र0

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद माल

1- अरशद पुत्र जमील अहमद के कब्जे से मुकदमा वादी का पर्स, 4000/- रू0 व आधार कार्ड आदि
2- फैजल अहमद पुत्र मुन्ना के कब्जे से 1500/- रू0
3- अरशद पुत्र बाबू के कब्जे से 1500/- रू0
4- शकील पुत्र रहीस अहमद के कब्जे से 1000/- रू0

गिरफ्तारी टीम में
1- उ0नि0 दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगलपडाव
2-उ0नि0 विजय पाल चौकी भोटिया पडाव विवेचक
3- कानि0 भूपाल सिंह चौकी मंगल पडाव
4-कानि0 संतोष बिष्ट चौकी मंगल पडाव

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड का लाल दिल्ली की लापरवाही का शिकार: खुले गड्ढे में गिरकर कमल की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

You missed

error: Content is protected !!