ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिल्ली। मेट्रो  में रीलबाजों की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली मेट्रो होली वाले एक नए वायरल वीडियो को लेकर एक बर फिर चर्चा में है।

इस वीडियो में मेट्रो के अंदर फर्श पर बैठी दो लड़कियों को होली के बहाने फिल्मी गाने पर अभद्र हरकत करते देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को शेयर और कमेंट कर अलग-अलग तरह से कमेंट करके मजे ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों होली के रंग लगाकर अभद्र हरकत करने का मामला सामने आया है।

इस वीडियो में सफेद साडी और सूट पहने दो लड़कियां मेट्रो के अंदर ही एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग लगाती दिख रही हैं। वहीं उनके सामने एक कपड़े के ऊपर काफी सारा गुलाल भी रखा दिख रहा है।

इतना ही नहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की फिल्म ‘रामलीला’ का फेमस सॉन्ग ‘अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे, मैं तो तेरी जोगनिया, तू जोग लगा दे रे, प्रेम का रोग लगा दे रे’ बज रहा है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मेट्रो में लड़कियों का पोल डांस, मेट्रो के अंदर मास्टरबेट और ओरल सेक्स के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!