ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रेम राइस में मिली थी कालाबाजारी की सूचना

हरिद्वार/बहादराबाद। सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर हरिद्वार में एसडीएम ने बहादराबाद की एक राइस मिल पर छापा मारा। इस दौरान राइस मिल में भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद किया गया।

एसडीएम ने मारा बहादराबाद की राइस मिल में छापा

लंबे समय से मिल रही राशन की कालाबाजारी की जानकारी के बाद एसडीएम ने इस पर एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह एसडीएम अजयवीर सिंह ने बहादराबाद की एक राइस मिल में अपनी टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान राइस मिल में भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें :  ऑल सेंट्स कॉलेज में प्री-प्राइमरी विंग का शुभारंभ, नन्हीं किलकारियों से गूंजा परिसर
error: Content is protected !!