ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम एक लाख की सहायता राशि मिलेगी। अगले साल 1 अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिटायर होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट के समय अभी 35 से 40 हजार रुपए मिलते है।

इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन में इस श्रेणी के तहत रिक्त 88 पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ये जानकारी दी है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा की गई। नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम एक लाख की सहायता राशि मिलेगी।

इस निर्णय पर सहमति बनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट के समय अभी 35 से 40 हजार रुपए मिलते है।

इसे बढ़ाने के लिए विभाग काफी समय से प्रयासरत था। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भी ₹300 प्रतिमाह योगदान की आवश्यकता थी, इसलिए उनकी सहमति लेना भी आवश्यक था।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठनों की सहमति मिलने के बाद उन्होंने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले साल 1 अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिटायर होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन के विषय पर भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस श्रेणी के तहत रिक्त 88 पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी।

हाल ही में कैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए शासन स्तर पर समिति बनाने का भी निर्णय लिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि विभाग की ओर से शासन की समिति के सामने ज्यादा से ज्यादा मानदेय वृद्धि के लिए पैरवी की जाएगी।

प्रदेश में 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढाने पर सरकार पहले ही निर्णय ले चुकी है।

ऐसे में सरकार के नए फैसलों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दोहरा लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रंजिश के चलते युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत; दो घायल
error: Content is protected !!