ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा तीसरा होली मिलन समारोह-2026 का भव्य आयोजन तल्लीताल स्थित लाला परमा शिवलाल, दुर्गा साह (कुमेय्या) धर्मशाला में किया गया।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक होली गीतों के साथ उत्सव को यादगार बनाया।

समारोह में नैनीताल विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाज की ओर से रेखा साह, सुषमा साह डंडरियाल और सुमन साह को पारंपरिक होली गायन की विधा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने पारंपरिक बैठकी होली का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगों की उमंग से भर गया। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन साह द्वारा होली के शगुन के रूप में अबीर-गुलाल का वितरण भी किया गया, जिससे सभी में उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र साह द्वारा किया गया। इस अवसर पर साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, उपाध्यक्ष हितेश साह, महिला उपाध्यक्ष भारती साह, संगठन मंत्री मयंक साह, उपसचिव मोहित साह, मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा शैलेन्द्र साह, शैलेन्द्र चौधरी, बिमल साह, हर्षित साह, डा. रितेश साह, नवीन लाल साह, अतुल साह, वीरेंद्र साह, भानु साह, संतोष लाल साह, पार्थ साह, ज्योति चौधरी, दीपा चौधरी, मोनिका साह, कल्पना साह, ममता साह, प्रेमा साह, गीता साह, पूनम साह, मीनू साह, अमिता साह, शिखा साह, काव्या साह, सौम्या साह, हिमानी रौतेला, दीपा पांडे, ज्योति ढौंडियाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  1 मार्च से बदले रोजमर्रा के नियम: LPG सस्ता, ट्रेन टिकट के लिए नया ऐप, UPI और सिम यूज में सख्ती
error: Content is protected !!