ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी ने देहरादून संभागीय प्रतियोगिताओं में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और समर्पण का लोहा मनवाया।

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने 7 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया।

ये प्रतियोगिताएँ 23 से 25 अप्रैल 2025 के मध्य देहरादून स्थित विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित की गईं, जिनमें खेल-कूद से जुड़ी विविध प्रतिस्पर्धाएँ सम्मिलित थीं।

इन प्रतियोगिताओं में केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

विद्यालय की प्राचार्य  कमला निखुर्पा ने पदक विजेताओं को स्वयं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं एवं शारीरिक शिक्षक श्री नरेन्द्र सिंह रौतेला, एस्कॉर्ट्स व सहयोगी शिक्षकों का धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि इस शानदार प्रदर्शन के फलस्वरूप विद्यालय के 13 छात्रों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी हुआ है, जो निकट भविष्य में आयोजित की जाएँगी।

केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी का यह प्रदर्शन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

ये उपलब्धियां विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम है।

यह भी पढ़ें :  शादी की खुशियां मातम में बदलीं : जयमाला से पहले दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत
error: Content is protected !!