ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया।

मुखानी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलर के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 5 हजार रुपये का चालान किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को रात 10:23 बजे तुषार कबडवाल निवासी मल्ला फतेहपुर ऊंचापुल, थाना मुखानी ने डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने की कोशिश कर रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी ने तत्काल रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सूरज सिंह व पीसीआर टीम को मौके पर भेजा।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो पाया कि वहां किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई थी। मामला केवल आपसी लड़ाई-झगड़े का निकला। जांच के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले कॉलर तुषार कवड़वाल पुत्र देवेंद्र चंद्र निवासी मल्ला फतेहपुर कटघरिया को थाने लाकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस ने पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला।

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि डायल 112 एक आपातकालीन सेवा है। इसकी झूठी सूचना देकर दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज
error: Content is protected !!