ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी,लालकुआं और चोरगलिया इलाके में विगत दिनों हुई भारी मूसलाधार बरसात के बाद जल भराव से लोगों का काफी नुकसान हुआ है।

घरों का सामान और राशन भी बर्बाद हुआ है।

साथ ही नदियों से खेतों का कटाव भी जारी है उधर जिलाधिकारी के निर्देश पर नुकसान का आकलन करने के साथ ही तत्काल सहायता राशि भी दी जा रही है।

जिला प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर सहायता राशि पहुंचने का प्रयास कर रही है।

हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि अब तक 48 परिवारों को आपदा मद के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
error: Content is protected !!