ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राहुल गांधी की संसद में हिंदू हिंसक होते हैं बयान पर पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन व नारेबाजी की 

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। संसद में दिए राहुल गांधी के बयान हिंदू हिंसक होते हैं पर बवाल खत्म होते नजर नहीं आ रहा।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस बयान को लेकर अब पूर्व सैनिकों में आक्रोश व्याप्त है।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि राहुल को पूरे देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। पूरा देश और समाज आज राहुल गांधी की आलोचना कर रहा है।

हिंदू धर्म हमेशा एकता और अखंडता का प्रतीक रहा है।

इस मौके पर आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने हनुमान मंदिर के पास राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर उनके विरोध में नारे लगाए।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल व्यापार मंडल चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी बने जगदीश चंद्र साह, सदस्यता के लिए जारी किए संपर्क नंबर
error: Content is protected !!