ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों डायरिया के मरीज बढ़ गये हैं।

हालत ये है कि उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित गंभीर मरीजों को भर्ती तक करना पड़ रहा है डायरिया के बढ़ रहे मामले अब चिंता का सबब बन रहे हैं। अभी गर्मी शुरू ही हुई है और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करने तक नौबत आ रही है यही हाल सुशीला तिवारी अस्पताल का है।

यहां मेडिसन विभाग की ओपीडी में इस समय जो मरीज आ रहे हैं, उनमें अधिकतर डायरिया से पीड़ित हैं।

बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडेय ने बताया कि पिछले 10 दिनों में डायरिया के मामले अधिक बढ़ गये हैं।

हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दोहरी पेंशन घोटाला: 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे वृद्धा-विधवा पेंशन

You missed

error: Content is protected !!