ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत का दावा किया नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने बताया कि कांग्रेस ने पुष्पा नेगी को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है ।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी के पास पर्याप्त जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और बाहुबल के जरिए चुनाव में दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। 

उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में गड़बड़ी की आशंका भी जताई कांग्रेस ने ऐलान किया कि मतदान के दिन वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरी पार्टी नैनीताल में मौजूद रहेगी, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई नव-निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!