ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में कांग्रेस ने लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों पर चूड़ियां दिखाकर सरकार के खिलाफ किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन 

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी।  कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और राज्य में महिलाओं के शोषण और अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा लगाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए, और सरकार को अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस सरकार में बैठे लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।

 आज सरेआम मां बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा है और अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं, चाहे वह इनका मंडल अध्यक्ष हो, चाहे वह इनके विधायक का भाई हो या फिर दुग्ध संघ फेडरेशन के अध्यक्ष हो महिला उत्पीड़न से लेकर अपराधों तक सरकार से जुड़े लोग देवभूमि को बर्बाद करने में तुले हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में थूकने को लेकर विवाद, जमकर हुई मारपीट, तीन गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!