ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका है हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदेश के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है।

चुनाव खत्म होते सरकार ने फिर से महंगाई बढ़ाना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही प्रदेश सरकार ने सबसे पहले बिजली के दामों में वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ दी है।

केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर कोई भी नियंत्रण नहीं कर पा रही है अब प्रदेश सरकार ने रोजमर्रा की उपयोग में आने वाले दूध के दामों में भी वृद्धि कर दिया है।

विधायक सुमित हिर्देयेश ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते हैं सबसे पहले प्रदेश सरकार ने बिजली का दाम में वृद्धि किया और अब दूध के दाम में वृद्धि कर लोगों को महंगाई का तोहफा दिया है।

पिछले दिनों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा नीट की परीक्षा के परिणाम जारी किया गया लेकिन उसे परीक्षा में भी बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली और दूध के दाम को तुरंत वापस लिया जाए नहीं तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी इसके अलावा नीट के पेपर में हुई धांधली की सुप्रीम कोर्ट के जज के निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के गुनियालेख-बबियाड में बाघ का आतंक, ग्रामीणों में दहशत; डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!