वार्ड नंबर 49 में पार्षद चंदन सिंह मेहता द्वारा उनके वार्ड के सभी व्यापारियों की मांग पर भवन कर ,कमर्शियल टैक्स के विरोध में सक्रिय कदम
हल्द्वानी। वार्ड नंबर 49में जनप्रिय पार्षद माननीय चंदन सिंह मेहता जी ने भवन कर ( कमर्शियल टैक्स) के विरोध में समस्त क्षेत्र के व्यापारियों के साथ एक जनजागरण अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत उन्होंने अपनी टीम वह क्षेत्र के व्यापारियों के साथ विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और भवन स्वामियों और सभी व्यापारियों को इस कर के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक भवन कर वह कमर्शियल टैक्स को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आते, तब तक नागरिक भवन कर कमर्शियल टैक्स जमा न करें।
पार्षद चंदन सिंह मेहता जी ने कहा:
“यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि एक सामाजिक विषय है। जिस जनता ने मुझे विश्वास के साथ पार्षद चुना है, मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।”
सरकार पहले मूलभूत सुविधा को धरातल पर उतारे फिर किए गए वादे के अनुसार 10 साल बाद ही इस टैक्स को लेकर आए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस अन्यायपूर्ण कर का विरोध करें और भरोसा दिलाया कि वह हर मंच पर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
“जनता की ताकत ही मेरी असली शक्ति है।”
इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल की ग्रामीण इकाई भी उपस्थित रहीं वह अपना समर्थन भी दिया।
शहर के कई प्रमुख व्यापारी वह भवन स्वामी भी इस अभियान में शामिल हुए।
सभी ने मिलकर भवन कर ,कमर्शियल टैक्स के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इसे आम जनता पर एक अनावश्यक बोझ बताया।





