हल्द्वानी। वार्ड न 37 के क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों और गड्ढा युक्त मार्गों के नवनिर्माण/पुनः निर्माण और गड्ढामुक्त कर सड़क निर्माण कार्य किए जाने हेतु युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि वार्ड न 37 हृदयेश कुमार ने मा0 मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट को प्रस्ताव दिया।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निवारण हेतु निर्देशित किया।
