ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिव्यांग कल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा आज अरुणोदय धर्मशाला नबाबी रोड हल्द्वानी में निर्धन बच्चों को लेखन सामग्री वितरण हेतु शिविर आयोजित किया गया।

हल्द्वानी। शिविर का उद्घाटन संस्था के संरक्षक श्री मोहन सिंह बोरा और संस्थापक सदस्य व प्रांतीय ऊद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन लाल बर्मा जी द्वारा किया गया।

शिविर में सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक स्व०राजेन्द्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

शिविर को संस्था के एक महत्वपूर्ण स्तम्भ और सबके प्रेरणा स्रोत श्री शेखर भट्ट जी द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को कहा गया कि जीवन में उन्नति करने के लिए पढ़ाई करना आवश्यक है। 

सभी बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए, और यह भी कहा कि शिविर में वितरित की जाने वाली लेखन सामग्री मात्र पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही है।

नवीन बर्मा द्वारा संस्था द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए। 

मोहन सिंह बोरा द्वारा उपस्थित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।शिविर में लगभग 150 बच्चों को लेखन सामग्री वितरण की गई।

सभा को संस्था के उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, श्री राजेन्द्र सिंह क्वीरा, श्री जीवन चन्द्र पन्तौला श्री संजय सिजवाली, श्री दीपक मेहरा, श्रीमती सरस्वती आर्या , श्रीमती निलीमा कांडपाल , श्रीमती कमला साह, श्रीमती सविता रावत, श्रीमती सुमन नेगी, श्रीमती सपना पांडेय आदि ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता श्रीमती संस्था की अध्यक्ष श्रीमती धनी नेगी द्वारा किया गया।

श्रीमती धनी नेगी द्वारा संस्था के इन कार्यों में सहयोग देने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी सहयोग करने की अपील की गई।

शिविर का संचालन ममता जोशी द्वारा करते हुए अरूणोदय धर्मशाला के संस्थापकों का भी धन्यवाद किया गया। 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!