हल्द्वानी। 6 महीने से नहीं मिले वेतन और अन्य मांगों को लेकर ऊर्जा आउटसोर्सिंग श्रम संगठन नैनीताल विद्युत वितरण डिवीजन नैनीताल के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कुमाऊं क्षेत्र को दिया ज्ञापन।
अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 25 अक्टूबर से सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
ऊर्जा आउटसोर्सिंग श्रम संगठन नैनीताल विद्युत वितरण डिवीजन नैनीताल के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कुमाऊं को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग ।
सेवा में,
श्रीमान मुख्य अभियन्ता महोदय, कुमायू क्षेत्र काठगोदाम हल्द्वानी नैनीताल
विषय-
वर्षों से अपनी सेवायें दे रहे ठेका कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के सन्दर्भ में।
महोदय,
आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि उत्तराखण्ड पावर कारपोरेश्चान लि० में वर्षों से लाइनमैन मीटर रीडर एस०एस०ओ० के पदों पर अपनी सेवायें दे रहे हैं जिनको ठेकेदार / फर्म द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है इससे ठेका कर्मचारियों को अपने भरण पोषण नहीं हो पा रहा है कर्मचारियों की समस्या निम्नवत हैं।
1- समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। प्रति माह दिया जाय।
2- टी०डी०एस० कम्पनी द्वारा पी०एफ० व ई०एस०आई० नहीं दिया गया। विगत आठ माह का भुगतान कम्पनी द्वारा कर्मचारी को नहीं किया।
3- भीमताल उपखण्ड के अन्र्तगत 33/11 के०वी० ओखलकाण्डा उप संस्थान में मार्च 2024 से अक्टूबर 2024 तक मीटर रीडरों को भुगतान एवं पी०एफ० ई०एस०आई० नहीं दिया जा रहा है जबकि ठेकेदार महोदय का कहना है मेरा एग्रीमेंट नहीं हुआ है।
इन मीटर रीडरों का भुगतान कौन करेगा विभाग या ठेकेदार।





