ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में दो स्कूटियों में हुई सीधी टक्कर

बिना हेलमेट के चला रहे दसवीं के छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

हल्द्वानी। दो पहिया वाहन बिना हेलमेट चलाना पूरे परिवार के लिए दुखदाई साबित हो गया है।

मुखानी थानाक्षेत्र में दो स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में घायल 10वीं के छात्र की मौत हो गई।

पिछले 6 दिनों से उसका डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा था।

छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था और घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देवपुर देवपा बच्चीनगर निवासी पूरन सिंह भाट यहां परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा फौज में हैं।

लड़की की शादी हो चुकी है और सबसे छोटा लड़का प्रवीण भाट (14 वर्ष) फतेहपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था।

पंकज ने बताया कि भाई प्रवीण 10 नवंबर की शाम करीब छह बजे बिना बताए स्कूटी लेकर घर से चला गया था।

कुछ देर बाद पता चला कि उसकी स्कूटी कमलुवागांजा के पास दूसरी स्कूटी से भिड़ गई है।

उसके सिर में गहरी चोट आई है। आनन-फानन में उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां प्रवीण के सिर का ऑपरेशन हुआ।

लेकिन हालत में सुधार नहीं हुई। जिसके बाद उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह प्रवीण की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : डीएसबी परिसर में ‘आंतरिक शांति और खुशी’ पर विशेष सत्र, विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

You missed

error: Content is protected !!