ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तिकोनिया चौराहे पर वर्टिकल गार्डन से सजा हल्द्वानी – हरियाली की ओर बड़ा कदम

जिलाधिकारी के सहयोग से नगर निगम ने गढ़ा हरियाली का नया अध्याय

हल्द्वानी। हरेला पर्व के पावन अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करते हुए तिकोनिया चौराहे पर शहर का पहला नेचुरल वर्टिकल गार्डन विकसित किया है। यह अभिनव प्रयास न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि कर रहा है, बल्कि नागरिकों के लिए आकर्षण और पर्यावरणीय प्रेरणा का केंद्र भी बन गया है।

जिलाधिकारी  के निर्देशन में और वृक्षारोपण हेतु प्रदान की गई वित्तीय सहायता से यह परियोजना संभव हो सकी।

नगर निगम हल्द्वानी द्वारा इस पहल को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसमें विशेषज्ञों की देखरेख में विभिन्न प्रकार के ऑर्नामेंटल पौधे और लताएं लगाई गईं।

इस वर्टिकल गार्डन का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण, वायु शुद्धता और तापमान संतुलन के माध्यम से शहर को एक हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।

नगर निगम द्वारा की गई यह पहल हल्द्वानी को ‘ग्रीन सिटी’ की दिशा में अग्रसर करने वाला एक प्रेरणादायक कदम है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के सेंट जॉन्स विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव, बच्चों ने बिखेरे रंगों के संग खुशियों के रंग
error: Content is protected !!