ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश ने शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गौला बैराज से लेकर गौला पुल, शेर नाला और सूर्या नाला उफान पर हैं। देवखड़ी, कलसिया और रक्सिया नाले भी तेज रफ्तार से बह रहे हैं।

जिससे नालों के किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में पानी घरों के भीतर तक घुसने का खतरा बना हुआ है।प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है।
वही आज सुबह नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर दो गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

हल्द्वानी से नैनीताल आ रही एक टैक्सी वाहन पर अचानक विशाल बोल्डर आ गिरा। बोल्डर वाहन के बोनट पर गिरने से वाहन को नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित रहीं और किसी को चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।एडीएम नैनीताल विवेक राय ने यात्रियों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे को लेकर 4 फरवरी को ट्रैफिक डायवर्जन, इन वाहनों पर रहेगी रोक

You missed

error: Content is protected !!