हल्द्वानी। उत्तराखंड एकता मंच द्वारा 21 सितंबर को एमबी इंटर कॉलेज परिसर में उत्तराखंड को पांचवी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन होने जा रहा है।
उत्तराखंड एकता मंच के पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में हिमालय की सुरक्षा पर्यावरण और जल जंगल जमीन की सुरक्षा सहित हक हुकूक और भाषा और सांस्कृतिक सुरक्षा को लेकर पांचवी अनुसूची लागू होना बहुत जरूरी है।
केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को पांचवी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड एकता मंच पूरे प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही जगह-जगह सभाएं भी कर रहा है।
इसी क्रम में हल्द्वानी में इस भी सभा का आयोजन होना है।

