काठगोदाम पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.09.2025 को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान शीशमहल गैस गोदाम के पास खंडहर काठगोदाम नीरज रावत पुत्र खीम सिंह रावत निवासी कृष्णा विहार फेस 1 कैनाल रोड नैनीताल के कब्जे से 4.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।














