हल्द्वानी। काठगोदाम- रानीबाग- भीमताल मार्ग आंशिक रूप से सुचारु से शुरू कर दिया गया है।
लगातार वर्षा से बाधित हुआ भीमताल मार्ग जो पुल पर बाधित हो गया था अब आंशिक रूप से खोल दिया गया है।
पुराने पुल से छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही पर अभी प्रतिबंध लगाया गया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जाती है कि मार्ग पर आवागमन के दौरान सावधानी बरतें एवं केवल आवश्यकतानुसार ही यात्रा करें।

