ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रतिष्ठित विज्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्र ने स्कूल और अपने माता पिता के अलावा शहर का नाम रोशन किया है।

मनोज जोशी को उसकी बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने की इच्छा शक्ति ने मंजिल तक पहुँचा ही दिया। विस्डम विद्यालय के छात्र मनोज जोशी का चयन एनडीए में हुआ है।

ऑल इंडिया 66वीं रैंक प्राप्त कर उसने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर स्कूल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

मनोज जोशी ने इसका श्रेय उसने अपने माता-पिता राजेन्द्र प्रसाद जोशी एवं तुलसी जोशी, स्कूल प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल एवं समस्त गुरुजनों को दिया है।

इस अवसर पर छात्र को विद्यालय परिवार की तरफ से पुरस्कार स्वरुप ट्रॉफी व नगद राशि से सम्मानित किया गया व छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के विकास कार्यों की सांसद अजय भट्ट ने की समीक्षा, 2200 करोड़ की परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर

You missed

error: Content is protected !!