ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुखानी पुलिस ने 2 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा द्वारा नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में 2 मामलों में 2 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

1- पुलिस टीम द्वारा टैगोर वाली गली चौकी आरटीओ रोड थाना मुखानी से अभियुक्त प्रेम सिंह बिष्ट पुत्र जीत सिंह बिष्ट निवासी जीतपुर नेगी रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 38 वर्ष को 60 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में FIR N0- 174/25 धारा 60(1) Ex Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।

2- पुलिस टीम द्वारा गुजरौड़ा फतेहपुर मुखानी से अभियुक्त राजू सागर पुत्र स्वर्गीय रामकुमार नाथूपुर पडली लामाचौड थाना मुखानी उम्र 47 वर्ष को 50 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर FIR N0-170/25 धारा 60(1) Ex Act पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : सरकार की अनदेखी के बीच युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान से चमकाई हरीशताल झील, हरीश पनेरू ने स्थानीय विधायक पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप
error: Content is protected !!