अवैध शराब के साथ 2 व्यक्तियों को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वर्तमान में नशे व मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना/चौकी व SOG प्रभारी को निर्देशित किया गया है। अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी गोसाईपुर तिराहे के ऊपर गीतांजलि ढाबा थाना मुखानी से अमोल दास पुत्र सूरज दास निवासी गीतांजलि ढाबा गोसाईपुर मुखानी मूल पता गांव चितरंजनपुर थाना दिनेशपुर उधम सिंह नगर उम्र 56 वर्ष को 34 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।
2-राहुल आर्य पुत्र जगदीश चंद्र आर्य निवासी हाइडिल गेट के पास दमुवाडूगा काठगोदाम जिला नैनीताल को 79 टेट्रा पैक संतरा मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
