ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान थीम के साथ नगर निगम में पूरे नगरीय क्षेत्र में विशेष स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।

हल्द्वानी के प्रत्येक वार्ड प्रत्येक स्कूल प्रत्येक सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालय सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ओपन यूनिवर्सिटी आर्मी कैंट क्षेत्र तथा आम जनमानस को इस अभियान में जोड़ने का प्रयास किया गया इस अभियान एवं स्वच्छता शपथ करने का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करके स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना था ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज हल्द्वानी नगर निगम में रिकॉर्ड बनाते हुए करीब 132400 लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सभी जन समुदाय से अपील की गई कि अपने शहर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम हल्द्वानी का साथ दें।

इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के अंतर्गत जीजीआईसी कालाढूंगी रोड में महापौर की अध्यक्षता में शपथ समारोह का आयोजन किया गया एवं कालाढूंगी रोड से कालू सिद्ध मंदिर होते हुए ओके होटल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इसकी अतिरिक्त सभी कार्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नगर निगम हल्द्वानी कि इस अभियान का उद्देश्य सभी जन समुदाय और शहर वासियों को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ना था।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के एनएसएस शिविर में वानिकी दिवस पर पौधरोपण, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा पर जोर
error: Content is protected !!