पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने पीडित पहाड़ी फौजी परिवारों के साथ भैरव चौक में दिया धरना
हल्द्वानी । पहाड़ी आर्मी के नगर अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय (पहाडी हिंदू ) के नेतृत्व में भैरव चौक हल्द्वानी बाजार में पीडित पहाड़ी परिवारों (फौजी परिवार) के साथ दिया धरना और उन्होंने कहा कि भैरव चौक में 3 पहाड़ी परिवारों को उनकी दुकान और मकान का अधिकार छीना गया हैl कोरोना समय में उनको आग लगने के कारण मकान दुकान को सिर्फ रिपेयर करने के लिए खाली करवाया गया और अन्य को बेच दियाl कुमाऊँ आयुक्त द्वारा और विकास प्राधिकरण सचिव द्वारा गिराने का आदेश होने पर भी अभी तक नजूल की भूमि में बने मकान को गिराया नहीं गया हैl
इसमें एक परिवार जो सैनिक परिवार है जिनके पिताजी ने 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई में देश के लिए युद्ध लड़े हैंl
पहाडी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने पीडित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके साथ खड़े रहने की की बात कही, धरना इसी जगह पर दिया जाएगा लगातार 11 बजे से 3 बजे तकl
पहाडी आर्मी के महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने कहा कि पीडित परिवारों के साथ खड़े है
व पहाड़ी आर्मी की नगर अध्यक्ष कविता जीना ने बोला की कानून गरीब के लिए अलग और पैसो वाली पार्टी के लिए अलग कानून है क्या वो हर किसी के साथ खड़ी रहती है जिनके साथ अन्याय हुआ हो
पीडित पक्ष से दीपा बोरा, मोहन कांडपाल, विनोद बिष्ट ने 1958 के बाद की पूरी कहानी रखी और सारे सरकारी नजूल भूमि कागज दिखाएl दीपा बोरा ने घोषणा की की वो लगातार आन्दोलन करेंगीl
आज यहां पर पहाड़ी आर्मी से प्रदीप रौतेला, विनोद नेगी, गीता चंदोला, कमलेश जेठी, मीनाक्षी नयाल, लता पाण्डेय, प्रेमा चशाली,ममता मेहरा, गीता पलडिया, ललिता चसाली, बसंत बिस्ट, गोपाल दत्त पाण्डेय और स्थानीय लोग मौजूद रहेl














