ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तीनपानी ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल में युवक का सड़ा-गला शव बरामद,मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी 
हल्द्वानी। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास स्थित जंगल में एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। जिससे आसपास सनसनी फैल गई है।

यह घटना आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सामने आई। सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरने की कार्यवाही पूरी कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शव एक अज्ञात पुरुष का है जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि शव की हालत बेहद खराब है और प्रथम दृष्टया यह 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत होता है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के चौकी/ थानों और गुमशुदगी रजिस्टरों को खंगाला जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 फरवरी 2026
error: Content is protected !!