ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस की दिग्गज नेता आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा सौरभ होटल के प्रांगण में आयोजित हुई,स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश सहित उनका पूरा परिवार इस मौके पर साथ नजर आया। वहीं श्रद्धांजलि सभा के दौरान कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी याद में आलू- पूरी का प्रसाद वितरण और वृद्ध आश्रम में लोगों को जरूरत का सामान सहित, फल वितरण किया सभी नेताओं ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य और खासतौर पर हल्द्वानी शहर के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

सभी वक्ताओं ने कहा इंदिरा हृदयेश मजबूत नेतृत्व करने वाली नेता थी, जो किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटती थी। उन्होंने हल्द्वानी को विकसित करने में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, जिसे कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप, डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की जांच समिति
error: Content is protected !!