ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसपी क्राइम नैनीताल ने लिया कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम के विवेचकों का आदेश कक्ष, दिए निर्देश

हल्द्वानी।   हरबन्स सिंह एस0पी0 क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम के विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया। गोष्ठी में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित हल्द्वानी/ काठगोदाम के थानाप्रभारी व विवेचक उपस्थित रहे।

विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निम्न निर्देश दिए गए ।

● कोतवाली हल्द्वानी व काठगोदाम में 6 माह अथवा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं/पार्ट पेंडिंग/पुनर्विवेचना की समीक्षा की गई। सम्बन्धित उपनिरीक्षकों के निर्देशित किया कि विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाय।

● विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार एवम अभियोग की गंभीरता को देखते हुए सफल निस्तारण करें।

 ● ऑनलाइन जन सेवाओं से संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करें।

● थाना क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखें। बाहर से आकर रह रहे कबाड़ी,फड़, ठेली व्यवसाय आदि का सत्यापन करें।

● थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य घटनाओं पर रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त करें। प्रभारी समेत चौकी प्रभारी व रात्रि अधिकारी लगातार क्षेत्र में मूवमेंट में रहें।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी आज (4 फरवरी) को हल्द्वानी दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत...
error: Content is protected !!