ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी0सी0 ने कार्यदक्षता को बढ़ाने तथा प्रभावी कार्यप्रणाली विकसित करने के अधिनस्थों को दिए सख्त निर्देश

यातायात व्यवस्था पर पैनी नजर रखे सी०सी०टी०वी० यूनिट

कॉलर/पीड़ितों की सूचना पर तुरंत रिस्पॉन्स करें कंट्रोल रूम

हल्द्वानी।   डॉ मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा बीती शाम को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी का भ्रमण किया गया।       

      इस दौरान एसपी हल्द्वानी कार्यालय, एसपी क्राइम कार्यालय, सीओ कार्यालय, वाचक, अभिसूचना, ऑपरेशन, पीआरओ शाखा, सिंगल विण्डो, शिकायत प्रकोष्ठ, DCRB, मोबाईल एप, मोनेटरिंग सैल, साईबर सैल, सिटी कन्ट्रोल रूम, सीसीटीवी मॉनिटर कक्ष, डायल 112 कार्यालयों का भ्रमण के किया गया। 

       भ्रमण के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा विभिन्न शाखाओं में तैनात अधि0/कर्म0 द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी करते हुए रजिस्टर, पोर्टलों, प्लेटफार्मो में डाटा एन्ट्री का निरीक्षण कर कार्यालय अभिलेखों का सही ढंग से रख रखाव, डाटा अद्यतन करने, उपकरणों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा कार्यालयों में नियुक्त स्टाफ को दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

कार्यालय स्टाफ की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए एसपी हल्द्वानी, एसपी संचार तथा शाखाओं के प्रभारियों को कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया। 

       बहुउद्देशीय भवन में बने महिला एवं पुरूष शौचालयों के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखने प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया गया।

          डॉ मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा सिटी कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कमांड कंट्रोल रूम, डायल 112 तथा पुलिस संचार शाखा का भ्रमण किया गया।

एसपी संचार जनपद नैनीताल को कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम एक माह रखने की व्यवस्था करने, साथ ही मुख्य चौराहों, कार्यालय समय, स्कूल खुलने बंद होते समय ट्रैफिक व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

डायल 112 का रिस्पॉन्स टाइम मिनिमम रखने को कहा तथा असहाय पीड़ित/कॉलर को तुरंत पुलिस सहायता प्रदान हेतु निर्देशित किया गया।

       साईबर सैल शाखा के कार्यो की जानकारी लेते हुए ऑनलाइन फ्रॉड से सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया साथ ही उपलब्ध पोर्टलों/हेल्पलाइन में गाइडलाइंस के अनुसार डाटा अंकन करने तथा शिकायतों का फॉलोअप लेने के निर्देश दिए गए।

जनसुविधा केंद्र के भ्रमण के दौरान नियुक्त कर्मियों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी की गई साथ ही जनता के आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

       भ्रमण के दौरान  मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना,  पूरन राम आगरी वाचक व0पु0अ0 नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल,  हेम चंद्र सती प्रधान लिपिक,  हेमा ऐठानी पीआरओ आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हरीश पनेरू ने किया पारंपरिक होली गायन, पहाड़ की मेहनतकश महिलाओं की तारीफ, युवाओं से की नशा-मुक्त होली मनाने की अपील
error: Content is protected !!