ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीती 28 अप्रैल को सेट थेरेसा स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित मांस पकाए जाने और छात्रों के धर्मांतरण कराए जाने की बात को लेकर खासा बवाल हुआ था।

पुलिस और प्रशासन ने मौके से मांस के नमूने लेकर जांच को भेज दिए थे लेकिन हैदराबाद भेजे गए मांस की नमूने की जांच रिपोर्ट अभी सामने नहीं आ पाई है।

जिसे लेकर स्टूडेंट यूनियन गार्जन सोसायटी एवं गऊ सेवकों द्वारा सामूहिक रूप से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर शीघ्र मामले की जांच कराने की बात कही थी।

वही अब स्कूल के फादर ने मीडिया के सामने आकर सारे आरोप निराधारा बताए हैं और कहा है कि चर्च से संबंधित छात्रों का कार्यक्रम था और प्रतिबंधित मांस जैसी कोई बात नहीं है न ही धर्मांतरण के लिए किसी छात्र के ऊपर कोई दबाव बनाया गया है।

यह सारी बातें अफवाह हैं और उन्होंने कहा कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद वे ऐसे लोगों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में फर्जी क्रिकेट लीग का खुलासा, EVCL टूर्नामेंट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप,पूर्व विधायक सहित नामचीन पीड़ितों में शामिल

You missed

error: Content is protected !!