ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

APK भेजकर ठगी सोचते थे आसान… पर तेज तर्रार IPS मंजुनाथ की सख्ती ने किया सब नाकाम

नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में 3 करोड़ का साइबर फ्रॉड उजागर, 4 आरोपी गिरफ़्तार, कई मोबाईल, सिम, QR कोड जफ़्त

SSP मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देश और नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी से अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़

APK फ़ाइल गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक का लेनदेन पकड़ा गया

4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाईल, सिम व अन्य सामग्री बरामद

SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में अपराध एवं साइबर ठगी पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष तल्लीताल  मनोज सिंह नयाल व पुलिस टीम द्वारा भेडियापखाण मोड़, दोगांव के पास रात्रि में वाहन HR98 P/1642 (NEXON) को रोककर चैक किया गया।

वाहन में बैठे 04 व्यक्ति संदिग्ध पाए जाने पर वाहन और व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कुल 11 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 03 पैन कार्ड, 03 QR कोड, 02 चेक बुक, 01 क्रेडिट कार्ड, 09 डेबिट कार्ड बरामद हुए।

दस्तावेज़ों और QR कोड पर दर्ज विवरण संदिग्ध पाए जाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे, मोबाइल हैक कर खाते में आने वाले लेन-देन की जानकारी लेकर कमीशन के लालच में खातों का दुरुपयोग कर ठगी की रकम विभिन्न म्यूल खातों में मंगाते थे, जिन्हें ये “होल्डर” कहते थे ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रह सकें।

बरामद 3 QR कोड में से एक QR कोड पर दर्ज खाता संख्या थाना शाहदरा दिल्ली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 22/2025 से संबद्ध पाई गई, जिस संबंध में दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

गिरोह के उपयोग किए गए बैंक खातों की जांच में ₹3,37,22,881/- का लेनदेन पाया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. शुभम गुप्ता पुत्र संजीव गोयल उम्र 29 वर्ष — निवासी अलवर, राजस्थान (वाहन चालक)
2. पियूष गोयल पुत्र संजय गोयल उम्र 23 वर्ष — निवासी जहांगिराबाद, बुलंदशहर
3. ऋषभ कुमार पुत्र दीपक कुमार, उम्र 25 वर्ष — निवासी मोदीनगर, जिला गाजियाबाद
4. मोहित राठी पुत्र स्व0 श्रीराम राठी, उम्र 25 वर्ष — निवासी महावीरपुरा, गुरुग्राम

यह भी पढ़ें :  शंकराचार्य विवाद और यूजीसी एक्ट पर उत्तराखंड में बढ़ा विरोध, ब्राह्मण महासभा का देहरादून में धरना

You missed

error: Content is protected !!