ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हर के चौराहों की चौड़ीकरण की जद में आ रहे 50 साल से अधिक पुराने लगभग 11 वृक्षों को शिफ्ट किया जाएगा।

इन वृक्षों को चिन्हित करने के लिए प्रशासन, वन विभाग और लोनिवि ने संयुक्त सर्वे किया है।

डीएम के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख 13 चौराहों व तिराहों का चौड़ीकरण एवं विकास किया जाना है इस चौड़ीकरण में कई सड़कों व चौराहों पर पुराने वृक्ष आ रहे हैं।

हाल ही में हुई बैठक में डीएम ने इन वृक्षों को काटने के बजाय शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में प्रशासन, राजस्व, लोनिवि, वन विभाग की संयुक्त टीम सर्वे भी कर चुकी है जिसमें मंडी पुलिस चौकी मंदिर, कालू सिद्ध मंदिर और नारीमन चौक काठगोदाम शमिल है।

जिसमें 50 साल पुराने पीपल, पाखड़ के लगभग 11 वृक्षों को चिन्हित किया गया, जिन्हें गौलापार के गंगापुर कबडाल में निर्माणाधीन गोशाला में रिलोकेट किया जाएगा।

सर्वे में वृक्षों की मोटाई, जड़ें वगैरह आदि का जायजा लिया गया। प्रारंभिक चरण में वृक्षों की शिफ्टिंग पर सहमति बन गई है। अब विशेषज्ञों से राय मशविरा लिया जाएगा। 

वृक्षों को शिफ्ट करने की लागत, इस्तेमाल होने वाली मशीनों समय आदि का भी जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोष

You missed

error: Content is protected !!