ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ट्रक और कार की मोड़ते समय जोरदार टक्कर,हादसे में कार सवार महिला समते पांच लोग गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी। गौलापार तीनपानी बाईपास पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।

शनिवार की सुबह एक ट्रक और कार की मोड़ते समय जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला समते पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनपानी की ओर से आ रहे दोनों वाहन टिपर और कार एक साथ मोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे और लखनऊ निवासी अनक दुबे पुत्र प्रभाशंकर के रूप में हुई है।

सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ट्रक और कार दोनों ही तीनपानी की दिशा से आ रहे थे। जैसे ही ट्रक ट्रेंचिंग ग्राउंड के कट से मुड़ने लगा, उसके ठीक पीछे चल रही कार भी उसी दिशा में मुड़ी और तेज रफ्तार में चल रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंसे रह गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह ट्रेंचिंग ग्राउंड कट पहले भी कई बार हादसों का कारण बन चुका है, लेकिन न तो यातायात विभाग और न ही नगर प्रशासन ने यहां कोई ठोस व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें :  होलिका दहन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30वें फागोत्सव पर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
error: Content is protected !!