ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने मृतक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 03 मार्च 2026 को वादी गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 73/26, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। आदेश के क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 05 मार्च 2026 को चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) पुत्र साहिद मलिक निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा और मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष) पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें :  स्वरोजगार योजना 2.0 में बैंक बने बड़ी बाधा, आधे से कम युवाओं को ही मिल पाया लाभ
error: Content is protected !!