हल्द्वानी में दो बच्चों की मां पति के जिगरी दोस्त के साथ हुई फरार, पति थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटी के साथ अपने पति के जिगरी दोस्त के साथ फरार हो गई है।
पति ने पुलिस में पत्नी की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है पुलिस पूरे मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि राजपुरा की रहने वाली 40 साल की महिला 10 साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पीड़ित पति को अपने जिगरी दोस्त पर शक है।
पत्नी को बेटी के साथ फरार होने से बेटी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, महिला का एक 13 साल का बेटा है जिसे पति के पास छोड़ कर गई है।
दमुवाढूंगा निवासी एक मजदूर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह बीते पांच माह से राजपुरा में किराए के कमरे में रह रहा है. उसकी 40 साल की पत्नी और 10 साल की बेटी 28 जून से लापता हैं वह मजदूरी करता है, जबकि पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक होटल में काम करती थी।
28 जून को वह बेटी के साथ रोज की तरह काम पर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी.पीड़ित ने पत्नी और बेटी को कई जगह पर खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया आखिर में हार थक कर उसकी शिकायत पुलिस में की है।
जिसके बाद पुलिस ने पत्नी व बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर दी है.इधर, पीड़ित का कहना है कि उसे अपने जिगरी दोस्त पर शक है।
जिसने उसकी पत्नी और बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है.हालांकि पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को यह नहीं बताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता मां-बेटी अंतिम बार रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में दिखाई दिए थे। जो कि टैंपो में सवार होकर वहां पहुंचे थे। पुलिस वादी की शिकायत पर उसकी पत्नी व बेटी को ढूंढा जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता मां-बेटी अंतिम बार रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में दिखाई दिए थे जो कि टैंपो में सवार होकर वहां पहुंचे थे।
