ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड भीमताल अंतर्गत ग्राम भौर्सा के तोक सिरूवा में आयोजित देवी मंदिर के अखंड रामायण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान हरीश पनेरू ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे और जनता के साथ हर समय खड़े हैं।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
error: Content is protected !!