ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय /वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में हेड कांस्टेबल रवि राणा एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने जीता सिल्वर मेडल

नैनीताल। एसएसपी ने की सराहना, समस्त पुलिस परिवार की ओर से दी गई शुभकामनाएं।

  देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय / वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में आज दिनांक 02.09.2025औट को नैनीताल पुलिस से 02 पुलिस कर्मियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।  

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में हेड कांस्टेबल रवि राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने 60 केजी भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया।

 प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन करने के लिए सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई हैं।

समस्त नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा भी दोनों पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन का सख्त अभियान, महंगी किताबों और स्कूल मान्यता की जांच शुरू
error: Content is protected !!