उच्च न्यायालय में गदरपुर क्षेत्र से बीटीसी का चुनाव जीते 5 प्रत्याशियों को ब्लॉक द्वारा अभी तक प्रमाण न दिए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में गदरपुर क्षेत्र की ग्राम सभा मे बीटीसी का चुनाव जीते 5 प्रत्याशियों को ब्लॉक द्वारा अभी तक प्रमाण न दिए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।
मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश जारी कर आज रात तक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि ये लोग कल होने वाले जिलाध्यक्ष पद के चुनांव में वोट कर सके।
आपको बता दे कि गदरपुर क्षेत्र की ग्राम सभा से बीटीसी मेंबर का चुनाव जीती नीमा देवी व अन्य ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्रों से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीते है ।
बावजूद इसके ब्लॉक कार्यालय से उन्हें प्रमाण पत्र जारी नही किया गया। याचिका में कहा गया है कि बिना प्रमाण पत्र के वे कल 14 अगस्त को होने वाले ब्लॉक प्रमुख के चुनांव प्रकिया में प्रतिभाग नही कर पाएंगे।
याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय से प्रमाण पत्र जारी कराने की प्रार्थना की थी जिसपर कोर्ट ने आज रात तक निर्वाचन अधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश जारी किए है।





