ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व विधायक के रिश्तेदार की हत्या से हड़कंप, आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

चम्पावत । बिस्ज्यूला क्षेत्र अंतर्गत खर्कबगड़ गांव में शनिवार सुबह एक जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग अंबादत्त खर्कवाल की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी सुभाष खर्कवाल दराती और फावड़ा लेकर अंबादत्त खर्कवाल के घर पहुंचा। उस वक्त बुजुर्ग घर के आंगन में अकेले बैठे थे। आरोपी ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंबादत्त खर्कवाल कुछ ही समय पहले टनकपुर से अपने पैतृक गांव लौटे थे।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी बची सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के समय मृतक के साथ घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डॉक्टर की शर्मनाक हरकत से पेशा शर्मसार, इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!