ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और काश्तकारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

हरीश पनेरु ने कहा कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से क्षेत्र के काश्तकारों की खड़ी फसलों को काफी क्षति पहुंची है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका फसलों पर निर्भर है, इसलिए प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करते हुए प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के ऊंचापुल चौराहे का चौड़ीकरण शुरू, अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र; जाम से राहत की उम्मीद

You missed

error: Content is protected !!